रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला की विकास खंड मवई के ग्राम मैनपुरी में दिनांक 26 - 9 - 2021 दिवस रविवार मवई मुख्यालय के आसपास तीन अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 2 की मौत और तीन व्यक्ति घायल होने की सूचना है ।
मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपुरी में अंतिम संस्कार से लौटते वक्त कुछ लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए |
जगत पिता घनशूलालउम्र 30 वर्ष की मौके पर मौत हो गई ।पीतम पिता रूपलाल 40 वर्ष तंतु सिंह पिता गहरु 45 वर्षऔर शंकु लाल 50 वर्ष निवासी कोल्लमगहन घायल हुए हैं ।
हर्रा टोला की घटना में महिला श्रीमती राम बाई पिता कृष्ण दास उम्र 24 वर्ष की मौके पर मौत हो गई |
मवई में साबिर खान के निवास स्थान स्थान पर भी आकाशीय बिजली गिरने की सूचना है लेकिन किसी प्रकार से नुकसान की खबर नहीं है ।
रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |

No comments:
Post a Comment