सरगुजा: सरगुजा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां एक हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला जिले के अंबिकापुर के अंबेडकर चौक का है जहां हाइवा ने बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक पर बैठी युवती की मौके पर मौत हो गई।
युवक को आई मामूली चोट
हाईवा क्रमांक सीजी 15 DV 4900 अंबिकापुर के गांधी चौक से अंबेडकर चौक की ओर आ रहा था। युवक और युवती बनारस रोड की ओर से अंबिकापुर में एंट्री कर रहे थे। इसी दौरान युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया, जिससे युवती हाइवा के पहियों के नीचे आ गई।
सड़क दुर्घटना में युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना के दौरान पुलिस व आम जनता के बीच हुई धक्का-मुक्की आम नागरिकों ने मृतिका के शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग की पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को हॉस्पिटल भेजा

No comments:
Post a Comment