रेवांचल टाइम्स - चौकी अंजनिया थाना बम्हनी अंतर्गत दिनांक 27.09.2021 को इलाका भ्रमण के दौरान चौकी प्रभारी अंजनिया उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम माधोपुर से आरोपी आशीष कुमार पटेल पिता राधेलाल पटेल उम्र 40 साल निवासी माधोपुर एवं वासुदेव पटेल पिता मिश्री लाल पटेल उम्र 50 साल निवासी केवलारी हाल पान ठेला संचालक माधोपुर को सट्टा खिलाते हुए पाए जाने पर उक्त दोनों से क्रमशा सट्टा पर्ची, पेन, 1800 रुपए एवं दूसरे आरोपी से सट्टा पर्ची, पैन, 1280 रुपए जप्त किए गए हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 408/2021 एवं अपराध क्रमांक- 409/2021 धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है.
उक्त कार्यवाही एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बमनी आशीष धुर्वे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, सहायक उप निरीक्षक राजेश सराठे, आरक्षक सुनील ठाकुर, इसरार खान, राजेश अहिरवार, सैनिक टेकचंद द्वारा की गई

No comments:
Post a Comment