BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पिंडरई में पुलिस थाने से कुछ दूरी में हुआ मर्डर, जांच जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 28, 2021

पिंडरई में पुलिस थाने से कुछ दूरी में हुआ मर्डर, जांच जारी




रेवांचल टाइम्स - विगत रात्रि में नैनपुर से लगे पिंडरई नगर में थाना पिंडरई से कुछ दूरी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि पिंडरई में घर से खाना खाकर म्रतक जिसका नाम संजय सोलंकी बताया जा रहा है उनकी पत्नी से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि म्रतक चिप्स लेने दुकान गया हुआ था। किसी के द्वारा बताया गया कि म्रतक संजय सोलंकी जो कि पहले झाड़ फूंक का भी काम करता था। जाकर देखने के बात म्रतक की पत्नी रमा सोलंकी के द्वारा अपने देवर को फोन कर बताया गया उनके भैया कहीं से सने हुए रोड के किनारे पड़े हुए है जिनको ग्राम वासियों की मदद से खुद के निजी साधन से नैनपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने रास्ते मे ही मौत होना बताया। म्रतक के सर में ओर पेट मे धार दार हतियार से प्रहार किया गया था। यह घटना रात्रि में लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस केश की जांच करता एस आई भागचन्द बोपचे के द्वारा की जा रही है।




नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment