BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मानवता हुई शर्मसार संकुल करकी में पदस्थ लिपिक द्वारा मृत सहायक शिक्षक के जीआईएस एवं ई एल के भुगतान के लिए आश्रितो से की जा रही घुस की माँग का आरोप...देखें वीडियो... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 28, 2021

मानवता हुई शर्मसार संकुल करकी में पदस्थ लिपिक द्वारा मृत सहायक शिक्षक के जीआईएस एवं ई एल के भुगतान के लिए आश्रितो से की जा रही घुस की माँग का आरोप...देखें वीडियो...



रेवांचल टाईम्स - मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है कि जयसिंहनगर विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर विद्यालय करकी संकुल का है जहाँ सहायक शिक्षक की गंभीर बीमारी की वजह से मौत होने पर मृतक के परिजनों को सेवा उपरांत मिलने वाली राशि के भुगतान के बदले विद्यालय में पदस्थ लिपिक प्रहलाद प्रसाद प्रजापति पर घूस लेने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया हैं।


     2-2 लिपिक प्रह्लाद प्रसाद प्रजापति और मृतक सुनील सिंह टेकाम के बीच भुगतान के बात चीत का वीडियो भी बनाया गया है। 

मृतक के पुत्र से चर्चा पर सुनील सिंह टेकाम ने बताया कि उसके पिता रामफल सिंह टेकाम जो कि सहायक शिक्षक के पद पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय हरतला संकुल करकी में पदस्थ थे उनकी गम्भीर बीमारी से मृत्यु होने के कारण परिवार को मिलने वाली जी आई एस, ई एल एवं अन्य मदो के भुगतान के लिए संकुल करकी में पदस्थ लिपिक प्रह्लाद प्रसाद प्रजापति द्वारा लगातर घूस की मांग की जा रही थी जिसकी लिखित शिकायत  प्राचार्य संकुल करकी शिवप्रसाद वर्मा को की है


 
3-3 संकुल प्राचार्य करकी शिव प्रसाद वर्मा से आवेदन पर चर्चा करने पर बताया कि लिपिक प्रहलाद प्रसाद प्रजापति को स्पस्टीकरण आदेश जारी कर मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।  


जयसिंहनगर से संवाददाता हिमांशु गुप्ता की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment