Breaking

revanchal times new

पत्रकारों को मिला अपना आशियाना - बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने की जगी आस




रेवांचल टाईम्स - नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम ने किया अस्थाई पत्रकार भवन का उद्घाटन

      जिले के पत्रकारों को लंबे समय से एक पत्रकार भवन का इंतजार था जिस की मांग को लेकर पत्रकार गण विगत वर्षों से प्रयासरत थे ।पत्रकारों की मांग को संज्ञान में लेते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पंकज  तेकाम ने पत्रकारों की मांग को पूरा करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जिसके अनुसार नगर परिषद द्वारा संचालित लाइब्रेरी भवन के नीचे हाल में फिलहाल पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। जिसका उद्घाटन पत्रकारों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया ।


शीघ्र होगा पत्रकार भवन का निर्माण


पत्रकार गणों के लिए स्थाई भवन की मांग को पूरा करते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष पंकज तेकाम ने कहा कि उसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है जिसका अति शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। जिले के प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म के सभी पत्रकारों ने नगर परिषद अध्यक्ष के इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए उनको शुभकामनाएं दी साथ ही उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। बता दें कि जिले भर के पत्रकारों को अपने दैनिक कार्यों को संपादित करने के लिए अत्यधिक  परेशानी का सामना करना पड़ता था जिसके लिए जिले के पत्रकारों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला प्रशासन तक अपनी समस्याओं को रखते हुए पत्रकार भवन की मांग की थी। नगर परिषद अध्यक्ष की एक शानदार पहल ने जिले के पत्रकारों को स्थाई रूप से उपलब्ध कराने के बाद निश्चित रूप से पत्रकारिता जगत को एक तोहफा मिला है जिसके लिए नगर परिषद अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new