रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी जननायक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जबलपुर प्रेरणा केंद्र और बलिदान स्थल पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया जबलपुर के माल गोदाम चौक पर आदिवासी संगठनों द्वारा आयोजित सम्मेलन में दिग्विजय सिंह कांतिलाल भूरिया सहित बड़ी संख्या में आदिवासी विधायक और नेता शामिल हुए इसी कार्यक्रम में डिंडोरी से प्रेरणा केंद्र जबलपुर तक बाइक रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता जबलपुर पहुंचे बजाज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पटेरिया के साथ भी लगभग एक सैकड़ा मोटरसाइकिल सवार राजा शंकर शाह वह रघुनाथ शाह अमर रहे के नारे के साथ जबलपुर पहुंचे एवं डिंडोरी से भी सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ
