BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अल्प प्रवास पर अंजनिया पहुंचे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 27, 2021

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अल्प प्रवास पर अंजनिया पहुंचे...

 






रेवांचल टाइम्स - अंजनियां अल्प प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय अंजनिया में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं क्षेत्र के विषय में विस्तृत चर्चा की। गत दिनों अंजनिया बायपास पर हुई दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने को निर्देशित किया। वही मंडल के पदाधिकारियों से परिचय करते हुए संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आव्हान किया, पार्टी की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि हर समय मैं आपके साथ हूं। इस दौरान सभी ने अंजनिया बायपास पर हो रही वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मांग की जिस पर आपने केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर चर्चा करने को आश्वस्त किया इसके अलावा अंजनिया मिनी स्टेडियम, कालेज भवन एवं रेस्ट हाउस संबंधित मुद्दों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से चर्चा की एवं अधिकारियों से तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने को निर्देशित किया है। इस दौरान भाजपा मंडल अंजनिया के मंडल अध्यक्ष नीरज पटैल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



No comments:

Post a Comment