BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाकाल मंदिर के सामने 11 मकानों का अधिग्रहण जल्द होगा बृहस्पति भवन में 70 मीटर चौड़ीकरण कार्य... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 27, 2021

महाकाल मंदिर के सामने 11 मकानों का अधिग्रहण जल्द होगा बृहस्पति भवन में 70 मीटर चौड़ीकरण कार्य...



रेवांचल टाईम्स - उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में महाकाल मंदिर क्षेत्र के विकास संबंधित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि महाकाल मंदिर के सामने 11 मकानों का अधिग्रहण व त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर चार धाम मंदिर तक की सड़क का अधिग्रहण कार्य आगामी सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाए इस संबंध में अधिग्रहण का अवार्ड अगले सप्ताह पारित करने को कहा है इसी तरह महाकाल मंदिर प्रांगण के सामने की ओर 70 मीटर क्षेत्र भूमि अधिग्रहण के संबंध में धारा 11 का प्रकाशन भी आगामी सप्ताह में करने के निर्देश दिए चार धाम मंदिर से नरसिंह घाट मार्ग की धारा 19 की कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने सिद्धवट व काल भैरव मंदिर पार्किंग के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों में समय सीमा दर्शाने वाले टाइमर लगाने के निर्देश जारी किए कलेक्टर ने बैठक में स्मार्ट सिटी उज्जैन विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा भी की तथा निर्देश दिए कि सभी कार्यों के टेंडर समय पर निकाले जाए एवं कार्यों में गति लाई जाए बैठक में उज्जैन विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एस रावत एसडीएम संजीव साहू एवं स्मार्ट सिटी से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

       उज्जैन से संजय नागर की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment