रेवांचल टाईम्स - राजनीतिक दलों सहित कई संगठनों का समर्थन किसान आंदोलन के दस माह पूरे सत्ता धारी दल के नेताओं का मिलने लगा समर्थन सिवनी तीन किसान बिल के विरोध में देशव्यापी किसानों के आंदोलन के आज दस माह पूरे हो चुके है किसानों का यह आंदोलन सत्ताधारी दल के गले की फांस बनते जा रहा है। नैतिकता का पाठ सिखाने वाले नेताओं की यह आंदोलन बोलती बंद कर दिया है। 27सितंबर भारत बंद की पूर्व संध्या पर किसानों ने बाबा साहब प्रतिमा से रानी दुर्गावती चौक गांधी भवन तक मशाल जुलूस निकाल स्वेछिक भारत बंद सफल बनाने की अपील की है सँयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख उपस्थित किसान पुत्रों राजेन्द्र कुमार जयसवाल,प्रो.बी सी ऊके,डी. डी वासनिक,पी.आर. इनवाती,अली एम आर खान,ओम प्रकाश बुरडे ,राजेश पटेल ,महेंद्र राय उर्फ मोनू, अधिवक्ता जयदीप सिंह बैस, रविन्द्र बघेल,मो.सलाम कुरैशी, रामकुमार सनोडिया, विनोद यादव,अशोक भलावी ,किरण प्रकाश, राहुल वासनिक,यीशु प्रकाश ,धनीराम वंदेवार विवेक गजविये,संदीप नागेश,सुरेंद्र सनोडिया,अनिल आम्रवंशी,संतोष ठाकुर,रोहित जावरे,रंजीता शिववंशी,वीना पटेल,सहित आधा सैकड़ा से अधिक तमाम पदाधिकारी व किसान समर्थकजन उपस्थित रहे।
27 सितंबर शांति सदभाव के साथ भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है। संगठन के जिला प्रवक्ता राजेश पटेल द्वारा बताया कि भारत बंद सफल बनाने कार्यरत जिले के सँयुक्त किसान मोर्चा के तमाम घटक किसान संगठन राष्ट्रीय किसान मजदूर महासभा,किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान सभा,भारतीय किसान यूनियन,एटक सहित नगर के फुटफाथ यूनियन जेसीबी यूनियन,मुस्लिम फ्रंट,ओबीसी किसान सभा व अन्य गैर राजनीतिक समाजसेवी संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी,पीड़ितकिसान मजदूर युवा नौजवान आंदोलन स्थल बाबा साहब प्रतिमा में आज 27 सितंबर को हजारों की संख्या में इकट्ठे होंगे। इसके अलावा समर्थक राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी भी शामिल होंगे जो किसानों के आंदोलन के सम्मान में मंच को शेयर नहीं करेंगे। सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध लड़ रहे किसान मजदूरों की एकता का संदेश देते हुए प्रदर्शन करेंगे।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment