BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्षमावाणी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुजीत चौधरी व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 26, 2021

क्षमावाणी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुजीत चौधरी व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे





रेवांचल टाईम्स -  पर्यूषण पर्व अंतकरण में दया, क्षमा और मानवता जगाने का कार्य करता है - पं रमेश दुबे चौरई चांद पर्युषण पर्व के अवसर पर जैन समाज द्वारा चांद में आयोजित क्षमावाणी एवं श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में विधायक सुजीत सिंह चौधरी  व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे  शामिल हुए। जैन समाज द्वारा अतिथि द्वय का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

पूर्व विधायक पं रमेश दुबे  ने  कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने संबोधन में कहा की जीवन में चैतन्य मन बुद्धि और आत्मा को अपनाकर ही हम परमात्मा से मिलने का मार्ग प्रशस्त कर सकते है। भगवान महावीर स्वामी और हमारे अन्य संत-महात्मा भी प्रेम और क्षमा भाव की शिक्षा देते हैं। यही सत्य है कि हर मनुष्य के अंदर क्षमा भाव का होना बहुत जरूरी है। जैन समाज सकल समाज को प्रेरणा देने का कार्य करती है। यह पर्व अंतकरण में दया, क्षमा और मानवता जगाने का कार्य करता है।

अतिथि द्वय ने आरती पूजन कर प्रसाद ग्रहण किए।

कार्यक्रम में भाजपा नेता सुजीत जैन, अरुण जैन, संजय सुकांत, प्रदीप जैन, संजय जैन सहित सामाजिक बंधु, मातृशक्ति मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment