रेवांचल टाईम्स - डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने वैक्सीनेशन महाअभियान के चतुर्थ चरण में जिलें को शत प्रतिशत वैक्सिनेट करने के लिए जिलें वासियों से सहयोग देने की अपील की हैं, उन्होंने कहा है कि कोविड वैक्सीन से ही हम सभी संक्रमण से बच सकते हैं। अतः सभी व्यक्ति अनिवार्य रूप से वैक्सीन का प्रथम डोज अवश्य लगाए तथा इसके उपरांत नियत समय पर वैक्सीन का दूसरा डोज लेकर पूरी सुरक्षा प्राप्त करें। उन्होने आम जनों से अपील की हैं कि सोमवार 27 अगस्त को वैक्सीनेशन महाभियान में जिलें में प्रथम डोज का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण करने के लिए वैक्सीनेशन से छूटें व्यक्तियों को प्रेरित कर वैक्सीनेशन करवाने में सहयोग करें।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment