BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनोखा मामला : मेरे पति को अंडरगारमेंट्स दिखाती है पड़ोसन' पुलिस में शिकायत लेकर पहुंची महिला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 15, 2021

अनोखा मामला : मेरे पति को अंडरगारमेंट्स दिखाती है पड़ोसन' पुलिस में शिकायत लेकर पहुंची महिला



पुलिस के पास कई बार ऐसे मामले पहुंच जाते हैं जिसे सुनकर अधिकारी हैरत में पड़ जाते हैं कि आखिरकार क्या किया जाए। कई बार तो एक्शन लेना एक्शन ना लेने से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला पुलिस में शिकायत लेकर पहुंची कि उसकी पड़ोसन उसके पति को अपने अंडरगारमेंट्स दिखाती है। महिला की मांग है कि पड़ोसन को गिरफ्तार किया जाए, उसने यह भी शिकायत कि वह उसके घर के सामने ही अपने कपड़े सुखाती है।




दरअसल, यह मामला मेक्सिको का है। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम यूविजा है। उसकी शिकायत है कि उनकी पड़ोसन को गिरफ्तार कर तत्काल जेल में डाला जाए। उसने पुलिस से कहा कि अगर पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो उसका घर बहुत जल्दी टूट जाएगा। महिला का का आरोप है कि पड़ोसन जान-बूझकर अपने अंडरगार्मेंट्स अपने बगीचे में सुखाती है, ताकि उसका पति उसकी ओर आकर्षित हो सके। इतना ही नहीं महिला ने यह भी दावा किया कि कई बार उसने अंडरगार्मेंट्स उसके पति को दिखाया भी है।

मैक्सिको के दक्षिणपूर्वी राज्य में रहने वाली इस महिला का ये भी कहना है कि उसने अपनी पड़ोसन को कई बार समझाने की कोशिश की है, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। और वो ऐसा तभी करती है, जब उनके पति की छुट्टी होती है। महिला ने बताया कि वह अपने पति को कुछ बोल नहीं पाती है, उसके पति भी छुट्टियों के दिन घर के आसपास ही टहलते रहते हैं।


No comments:

Post a Comment