रेवांचल टाईम्स - पुरा ममाला धूमा थाना प्रभारी के संरक्षण में चल रहे जुआ फड़ जिला प्रशासन कुमार प्रतीक के दिशा निर्देश पर हुई बड़ी कार्यवाही
लखनादौन ,घंसौर पुलिस ने पकड़े दर्जनों बाहन एवं जुआरी धूमा क्षेत्र इन दिनों बड़े जुआ फड़ का अड्डा बना हुआ है पिछले दो महीनों धूमा पुलिस के संरक्षण में चल रहे सर्वसुविधायुक्त जुआ फड़ जनचर्चा का विषय बना हुआ है विश्वस्त सूत्रों की माने तो पिछली रात धूमा थाना क्षेत्र में धूमा पुलिस को भनक लगने के पहले ही जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के दिशा निर्देशन पर घंसौर एवं लखनादौन पुलिस द्वारा धूमा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में चल रहे सर्वसुविधायुक्त जुआ खेलते दर्जनों लोगों एवं बाहनो सहित जप्त किया गया विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कई लाखों का जुआ फड़ को पकड़ने में बाहर की पुलिस द्वारा सफलता हासिल की है बही लोगों का मानना है कि धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल द्वारा हप्ते में दो बार डेढ़ लाख रुपयो के साथ दो बार जुआ फड़ लगाये जाते थे जो कि महीने में आठ वार की बंधोर के साथ उनके धूमा पुलिस की साठ गाँठ द्वारा सर्वसुविधायुक्त जुआ पिछले दो महीनों से चलाये जा रहा था अगर किसी स्थानीय पत्रकार या जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत पर उल्टा उन्ही पर मामला दर्ज करा दिया जाता था जिसकी अनेको वाद भी आखिर क्यों जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक सिंह अनेको लंबित प्रकरणों में धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल के ऊपर मेहरवान नजर आते हैं
सूत्र बताते हैं कि लगभग 2 माह से चल रहा था जुआ फड़ धूमा पुलिस के कार्य क्षेत्र में लखनादौन एवं घंसौर पुलिस ने कार्यवाही की। लोग बताते हैं कि जुआ फड़ में पकड़े जाने वालों को स्थानीय लोगों के दवाब के चलते रात में ही छोड़ दिया गया पकड़ा
2लाख 25 हजार की जप्ती भी बनी संसय का विषय
स्थानीय एवं विश्वस्त सूत्रों की माने तो जिस जुआ फड़ में लाखों की नाल एवं पुलिस की वसूली होना और दविश में मात्र 2 लाख पच्चीस हजार रुपये की जप्ती जनचर्चा का विषय बने हुए हैं जहाँ कटनी,जबलपुर,नरसिंगपुर ,
सिवनी, छिंदवाड़ा,मंडला सहित संभाग के जुआरियों के पकड़े जाने पर जप्ती की छोटी सी रकम धूमा पुलिस को संदेह के घेरे में खड़े करते हैं जहाँ धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल के संरक्षण में जुआरियों के हौसले बुलंद हैं जिसमे 4 दो पहिया वाहनों सहित 17 पर मामला दर्ज किया गया ।बही बाकी लोगों को रात में लेदेकर छोड़ दिया गया उक्त मामले में जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के ध्यानाकर्षण की जरूरत है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment