रेवांचल टाइम्स -15 सितंबर 2021 दिवस बुधवार -प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना URKUDE से प्राप्त जानकारी के आधार पर अब 15 सितंबर 2021 से सभी शैक्षणिक गतिविधियां शासकीय नवीन महाविद्यालय मवई में प्रारंभ कर दी गई है |
उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 50% भौतिक रूप से उपस्थिति के साथ कक्षाएं संचालित होंगी |
कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से किया जा रहा है जिस की समय सारणी महाविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है।
छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में कोविड-19 की वैक्सीन का प्रथम डोज का प्रमाण -पत्र एवं घोषणा -पत्र जमा करना अनिवार्य होगा ।
ग्रंथालय में केवल पंजीकृत छात्र छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाएगा | प्रवेश के पूर्व शारीरिक तापमान लिया जाएगा I
इसके अतिरिक्त प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को 15 सितंबर से 25 सितंबर तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ।इसी संबंध में 27 सितंबर से 30 सितंबर 2021 के मध्य समस्त शैक्षणिक जगत में रुचि रखने वाले विशेषज्ञों ,शिक्षाविदों स्थानीय उद्योगपतियों इत्यादि के साथ विद्यार्थियों की कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा |

No comments:
Post a Comment