BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बालाघाट जिले के लांजी तहसील में पशु चिकित्सालय की स्थिति खराब डॉक्टर अतुलकर कर रहा हैं डॉक्टरों की चापलूसी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 25, 2021

बालाघाट जिले के लांजी तहसील में पशु चिकित्सालय की स्थिति खराब डॉक्टर अतुलकर कर रहा हैं डॉक्टरों की चापलूसी...





रेवांचल टाइम्स - बालाघाट जिले के लांजी तहसील अंतर्गत ग्राम मोहहरी के पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर दीपिका वरकडे के खिलाफ ग्रामीणों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायत दर्ज कराई थी एवं रेवांचल टाइम्स द्वारा समाचार प्रकाशित किया गया था कि ग्राम मोहझरी मैं पदस्थ डॉक्टर दीपिका वरकडे के द्वारा करीब डेढ़ वर्षो से मुख्यालय में नहीं रहते हुए सेवा प्रदान की जा रही है ग्रामीणों का शिकायत यह भी था कि डॉक्टर के द्वारा ग्राम चिखलामाली के सरपंच द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपने जिला विभागीय अधिकारी को रहवासी प्रमाण पत्र जारी किया गया है जबकि डॉक्टर के द्वारा वहां पर न रहते हुए भी प्रमाण पत्र विभाग को जारी किया गया है जो जांच का विषय है इसी प्रकार ग्रामीणों की शिकायत थी कि दिनों दिन पशुपालकों के पशु मर रहे हैं जिस संबंध में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा 23 सितंबर को ग्राम मोहझरी का निरीक्षण किया गया परंतु जिला पशु अधिकारी के द्वारा शिकायत पर ध्यान न देते हुए मैडम का सपोर्ट करते हुऐ ग्रामीणों को समझाइश दिया गया मगर पशुपालकों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं दिया गया और मैडम की लापरवाही के कारण जो पशुपालकों के पशु मरे हैं उस पर जिला पशु अधिकारी के द्वारा चुप्पी साधा गया जबकि जानकारी के अभाव में पशुपालकों के साथ अन्याय हुआ है यदि पशुपालकों के द्वारा बीमा की कार्यवाही करवा लेते तो उनको शासन के योजनाओं का लाभ मिलता किंतु मैडम द्वारा उक्त पशु चिकित्सालय में सेवा ही नहीं दिया गया

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि जिला पशु चिकित्सा के अधिकारी द्वारा मैडम से साठगांठ कर दिया गया है जिसके कारण मैडम के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया गया जबकि निरीक्षण के दौरान  तथ्य/कथन सही साबित हुए सीएम हेल्पलाइन शिकायत करता  द्वारा बताया गया कि जिला पशु अधिकारी के द्वारा सीएम हेल्पलाइन वापस लेने के लिए बार-बार बोला गया इससे स्पष्ट साबित होता है कि जिला पशु चिकित्सा के अधिकारी द्वारा मैडम से साठगांठ कर लिया गया है

वर्तमान में मैडम की लापरवाही से ग्रामीण जन बहुत परेशान हैं इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर महोदय व शासन प्रशासन के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों के द्वारा जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment