रेवांचल टाईम्स - छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके अधिकृत प्रवास कार्यक्रम अनुसार 20 सितंबर 21 को सिवनी पहुंची, केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक सिवनी दिनेश राय, विधायक केवलारी राकेश पाल, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अपर कलेक्टर सुनीता खण्डाइत तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्प गुच्छ भेंट उनका स्वागत किया। छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके को सर्किट हाउस सिवनी में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने गांधी भवन स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment