Breaking

revanchal times new

मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर- कमिश्नर की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश.......




रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार 20 सितम्बर 21 को कलेक्टर- कमिश्नर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, महिला अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति, विभिन्न कोविड कल्याण योजनाओं की समीक्षा, एक जिला-एक उत्पाद की योजना की जिलावार समीक्षा, जल जीवन मिशन, राइस मिलिंग तथा खाद्यान्न उठाव की स्थिति के साथ ही अन्य बिंदुओं की जिलेंवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। आयोजित हुई कलेक्टर- कमिश्नर की वीडियो कॉन्फ्रेंस में एनआईसी कक्ष से जुड़ते हुए सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जैसवाल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।




विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new