रेवांचल टाईम्स - सालीचौका गाडरवारा सँयुक्त किसान मोर्चा गाडरवारा जिला नरसिहपुर द्वारा दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में तीनों कृषि काले कानून की बापसी, समर्थन मूल्य पर खरीदी कानून बनाने, बिजली बिल2020 बापिस लेने, श्रम कानूनों में श्रमिक बिरोधी षंशोधन बापिस लेने सम्बन्धी ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एस डी एम महोदय को दिया गया।
साथ ही स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन एस डी एम महोदय को तत्काल निराकरण हेतु सोंपकर चर्चा की गई।
धरना के दौरान 27 सितम्बर को भारत बंद के सम्बंध में चर्चा कर निर्णय लियागया कि25 सितम्बर शनिवार को गाडरवारा बाजार में भृमण एवं रविवार को सालीचौका में भृमण करते हुए व्यापारियों से बाजार बंद करने निवेदन किया जाएगा एवं 27 सितम्बर को पुरानी गल्ला मंडी गाडरवारा में एकत्रित होंगे एवं सालीचौका में राधा कृष्ण मंदिर पर11 बजे एकत्रित होकर नगरों में बंद के लिए भृमण करेंगे।साथ ही अपील की गई कि 27 सितम्बर को भारत बंद के समर्थन में बाहन एवं बाजार बंद रखे जावें।
इस धरने में मुख्य रूप से ब्रजमोहन कौरव, जगदीश पटेल, देवेंद्र वर्मा, रजनीश वर्मा,सुबोध राजोरिया, खूबचन्द वर्मा, नेपाल सिंह गुजर, हरिगोविंद कौरव,वीरेंद्र कौरव, लालसहब वर्मा, यदुराज वर्मा, विश्राम वर्मा कालूराम वर्मा,यदुराज वर्मा, राहुल ममार,सहित सेकड़ो महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment