BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तहसील कार्यालय में अधिकारियों की नाक के नीचे हुए 5 लाख रुपयों से अधिक के घोटाले में साकेत वानखेड़े के खिलाफ लांजी पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 21, 2021

तहसील कार्यालय में अधिकारियों की नाक के नीचे हुए 5 लाख रुपयों से अधिक के घोटाले में साकेत वानखेड़े के खिलाफ लांजी पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी...

 



रेवांचल टाईम्स - रसूखदारों के खातों में डाले गए चेक से पैसे जानकारी के अनुसार लांजी तहसील कार्यालय में भी कार्यरत एक कर्मचारी के द्वारा एसडीएम रविंद्र परमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 05 लाख रूपयों के गबन का मामला सामने आया है, जहाँ देर रात इस मामले मे एफ आई आर दर्ज कर दी गई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी की माने तो ऐसे अनेक रसूखदार है जिनके खातों में हजारो रूपयों या 01 लाख तक के रूपए डाले गए। साकेत वानखेड़े द्वारा इस घपले को अंजाम देने की बात प्राथमिक तौर पर सामने आयी है लेकिन लाखों रूपयों के इस खेल में और भी लोगों के नाम सामने आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बहरहाल लाखों रूपयों का यह घोटाला किस करवट बैठता है और इसका अंजाम किस-किस को भुगतना पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी। बतौर लांजी एसडीएम उक्त कर्मचारी को 48 घंटे के भीतर संस्पेंड कर दिया जाएगा।


– तहसील कार्यालय से लाखों की हेराफेरी

लांजी का तहसील कार्यालय पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए न्याय का मंदिर है ऐसे में इस कार्यालय में बड़े प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे ही लाखों रूपयों का घपला माननीय तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर खेल दिया गया। गौरतलब है कि इस घपले की बूं बड़े रसूखदारों के घरों तक जा पंहुची है और इस बात से कि तहसील कार्यालय के कर्मचारी के द्वारा लाखों रूपयों की हेराफेरी कर दी गई है पूरा क्षेत्र अलग ही गर्माहट महसूस कर रहा है। इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने साकेत वानखेड़े को लांजी पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुला लिया और समाचार लिखे जाने तक साकेत वानखेड़े पुलिस थाना लांजी में ही था। बहरहाल कुछ गुप्त सूत्रों की माने तो साकेत लगभग 04 लाख रूपए वापस करने के लिए भी तैयार है।


– 05 लाख और 48 घंटे में सस्पेंड

इस संबंध में जब लांजी एसडीएम रविंद्र परमार से फोन पर चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि तहसील कार्यालय में पदस्थ साकेत वानखेड़े के द्वारा लगभग 05 लाख रूपए का तहसीलदार लांजी के फर्जी हस्ताक्षकर करते हुए गबन किया गया है और जब यह मामला सामने आया है तो उसके खिलाफ एफआईआर की जाएगी और  कलेक्टर  द्वारा 48 घंटे के भीतर सस्पेंड कर दिया जाएगा। विभागीय जांच जारी रहेगी और जांच के बाद जो भी आदेश होगा उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

देर रात इस मामले मे एफ आई आर दर्ज कर ली गयी है।


– मामला रसूखदारों तक ?

इस मामले में जहां सिर्फ साकेत वानखेड़े को प्रमुख रूप से आरोपी बनाया गया है तो वहीं इस मामले से अनेक रसूखदारों को भुगतान की जानकारी भी सामने आयी है, ऐसे में यह सवाल उठता है कि यदि लोगों के बैंक खाते में यह पैसा गया है तो उन लोगों ने यह पता लगाने की कोशिश क्यों नहीं की या भुगतान किससे द्वारा इतने बड़े अमाउंट में आया इसे वेरिफाई करने की जहमत क्यों नहीं उठाई? तो सवाल यह भी पैदा होता है कि यदि किसी ने यह पता लगा लिया कि यह पैसा किस खाते से आया है तो इसके संबंध में तहसील कार्यालय अथवा तहसीलदार को सूचित क्यों नहीं किया। सूत्रों की माने तो इस मामले में साकेत वानखेड़े द्वारा अपने खास लोगों को इस प्रकार से 05 लाख से भी अधिक भारी रकम को अदा किया है, बहरहाल कितने जल्दी प्रशासन इस मामले में सहआरोपियों के गले तक जांच का फंदा पहनाता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment