BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भूने हुए चने और गुड़ का कीजिए सेवन, नहीं होंगे ये रोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 13, 2021

भूने हुए चने और गुड़ का कीजिए सेवन, नहीं होंगे ये रोग



भूने हुए चने और गुड़ हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं, इसलिए हर रोज इसका सेवन करेंगे तो हम कई बीमारियों से हमारे शरीर को दूर रख सकते हैं।

पुरुषों के लिए इसका सेवन करना बेहद गुणकारी है। अक्सर पुरूष बॉडी बनाने के लिए जिम में जाकर व्यायाम करते हैं ऐसे में उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

इससे मसल्स मजबूत होते हैं तथा शरीर को भी कई लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं भूने हुए चने और गुड का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में.

-शरीर का डाइजेशन सिस्टम खराब होने के कारण से कब्ज और एसिडिटी की परेशानी हो जाती है। ऐसे में गुड़ और चने खाएं, इसमें फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को ठीक रखता है।

-गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।

-गुड़ तथा चने में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में सहायता करता है। पुरुषों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

-चने और गुड में जिंक होता है जो स्किन को निखारने में सहायता करता है। पुरुषों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वह पहले से अधिक स्मार्ट भी लगेंगे।

-इसको एक साथ खाने से शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ता है जो वजन कम करने में सहायता करता है। कई पुरुष वजन कम करने के लिए जिम जाकर व्यायाम करते हैं उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment