रेवांचल टाईम्स - सोमवार शाम महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा टल गया शाम करीब 5:00 बजे गरज चमक के साथ हुई बारिश के बीच महाकाल मंदिर परिसर में एक पेड़ पर गिरी बिजली पेड़ का आधा हिस्सा गिर गया वही घटना के वक्त पेड़ के आस पास कोई नहीं था नही तो बड़ा हादसा होता सोमवार शाम शहर में आधे घंटे तक तेज बारिश से शहर पानी पानी हो गया हालांकि तेज बारिश से दिनभर से हो रही उमस के बाद मौसम जरूर राहत भरा हुआ लेकिन इस बीच गरज के साथ हो रही तेज बारिश से महाकाल मंदिर के निर्माण द्वार के पास पेड़ पर बिजली गिर जाने से पेड़ का आधा हिस्सा गिर गया।
रेवांचल टाईम्स से संजय नागर की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment