रेवांचल टाइम्स मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के बैनर तले बालाघाट के आउट सोर्स कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन को पूरा नहीं करने से आक्रोशित होकर 27 सितंबर 2021 से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर है ज्ञात हो कि पूर्व में जिला कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री को भारी संख्या में पहुंचकर ज्ञापन दिया दिया था था पूर्व में आउट सोर्स कर्मचारी ने 23 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में ऊर्जा मंत्री द्वारा एक माह में आउट सोर्स कर्मचारी को विभाग में संविलियन किए जाने का आश्वासन दिया था जिसकी समयावधि 23 सितंबर 2021 को पूर्ण हो गई है 15 साल से सरकार के झूठे आश्वासन से आक्रोशित होकर अब बिजली आउट सोर्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर हैं जिससे पूरे बालाघाट सहित मध्य प्रदेश में विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई है विद्युत विभाग के रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले इन्हीं आउट सोर्स कर्मचारी के दम पर आज संपूर्ण मध्य प्रदेश की बिजली व्यवस्था टिकी हुई है और आप या हड़ताल पर हैं ऐसे नहीं कहीं ना कहीं बहुत बड़ी समस्या का सामना संपूर्ण मध्य प्रदेश को करना पर सकता है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पहले कंपनी बोनस प्रतिमाह दे रही थी परंतु जब से नई कंपनी ने व्यवस्था समाली है तब से कोई सुने वाला नहीं है
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment