BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डम्पर की चपेट में आई 4 साल अबोध बालिका की मौके में हुई मौत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 28, 2021

डम्पर की चपेट में आई 4 साल अबोध बालिका की मौके में हुई मौत...




रेवांचल टाईम्स–  सिवनी-बालाघाट मार्ग पर बहरई गांव में डम्पर वाहन की चपेट में आई 4 साल की बच्ची की मौके पर  मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में बच्ची के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए। सड़क हादसा देख लोग दहल गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक बच्ची के शरीर के अंगों को कपड़े में एकत्रित कर मृतक बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए बरघाट ले गए। बरघाट थाना अंतर्गत बहरई गांव में 27 सितम्बर सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे सिवनी को ओर जा रहे डम्पर वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 3706 की चपेट में आई बहरई कालोनी निवासी ईशा पिता संतोष वरकड़े 4 साल की मौके पर ही मौत हो गई। डम्पर ने बच्ची को बुरी तरह रौंद दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पहुँची बरघाट पुलिस ने आरोपी डम्पर चालक को पकड़ लिया है डम्पर वाहन को जब्त कर बरघाट थाने में खड़ा कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में  लिया है।

सोमवार सुबह  हुए दर्दनाक सड़क हादसा देख लोगो का दिल दहल गया डम्पर ने 4 साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची के शरीर के अंग सड़क पर बिखरे पड़े थे पुलिस ने  अंग एकत्रित कर कपड़े पर लपेट कर बच्ची मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि डम्पर तेज रफ्तार में था अनियंत्रित डम्पर ने बच्ची को बुरी तरह रौंद दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची ने  पुलिस ने आरोपी डम्पर चालक को पकड़ लिया। डम्पर वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करवा लिया गया है। 


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment