BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी हेतू पंजीयन शुरू करने व बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने दिया ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 27, 2021

समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी हेतू पंजीयन शुरू करने व बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने दिया ज्ञापन...


रेवांचल टाईम्स -  सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौरई के द्वारा चौरई ब्लॉक कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठनों के साथ मिलकर मक्के की फसल को समर्थन मूल्य पर क्रय करने व इस हेतू पंजीयन शुरू किये जाने व लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा चौरई तहसीलदार रायसिंह कुसराम को सौपा गया। इसके अतिरिक्त इस ज्ञापन में मक्के का समर्थन मूल्य बढ़ाने, किसानों के बढ़े बिजली को कम किये जाने, केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानून बिल वापिस लिये जाने, असमय हुई बारिश के कारण सोयाबीन की फसल को हुये नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिये जाने की माँग आदि के संबंध में ज्ञापन दिया।


इस दौरान विधायक चौधरी सुजीत सिंह, पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा, नवीन पटेल , जुगलकिशोर तिवारी, छबील सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह चौधरी, अमित चौरसिया, रामू वर्मा,श्रीमती ममता सोनी, श्रीमती साधना ओक्टेे, अंकित पांडे, अश्मित चौधरी, सादिक अली मीर जी, राम तिवारी, अनमोल चौधरी, हर्ष विश्वकर्मा, आनंद पटेल, प्रदीप सनोडिया, अमिताभ राउत, जुगराज पंद्राम, परमसुख बट्टी, सेवकराम पहलवान एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment