BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में भी दिखा किसानों के भारत बंद का असर, व्यापारियों ने किया पूरा सहयोग, शाम 4:00 बजे तक रहे सभी सरकारी दफ्तर एवं प्रतिष्ठान बंद... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 27, 2021

नैनपुर में भी दिखा किसानों के भारत बंद का असर, व्यापारियों ने किया पूरा सहयोग, शाम 4:00 बजे तक रहे सभी सरकारी दफ्तर एवं प्रतिष्ठान बंद...

 



रेवांचल टाइम्स :- कृषि कानूनों के खिलाफ एक बार फिर पूरे भारत देश में किसानों ने आंदोलन तेज कर दीया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद किया है. ... किसानों ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर शाम 4 बजे तक सब कुछ बंद का ऐलान किया था जीन्हें व्यापारियों के सहयोग से लगभग पूरी सफलता मिली किसान आंदोलन के 10 महीने बाद आज एक बार फिर पूरे देश का किसान सरकार के खिलाफ हुंकार भरने आगे आया है।


नैनपुर नगर में भी इसका पूरा असर देखने को मिला किसान संगठन ने नगर में कल सभी व्यापारियों से हाथ जोड़कर निवेदन किया था कि वह अपने दुकान एवं प्रतिष्ठानों को आज 4:00 बजे तक बंद रखें जिसके बाद उन्हें व्यापारियों के सहयोग से आज 27 सितंबर भारत बंद के दिन पूरा सहयोग मिला। सभी ने सुबह से ही दुकानें बंद रखे एवं 4:00 बजे ही व्यापारियों ने दुकान खोली।


नैनपुर नगर से किसान नेता अनुराग ठाकुर ने नगर बंद को सफल बताया. उन्होंने नगर में बंद को सफल बनाने के लिए किसानों, नगर के व्यापारियों और मजदूरों का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हमारा बंद पूरी तरह से सफल रहा. देशभर में किसानों ने सड़कों पर आकर अपने गुस्से का इजहार किया. हजारों जगह से भी ज्यादा किसान सड़कों पर बैठे. उसी तरह नैनपुर नगर में भी बंद को किसानों के साथ-साथ मजदूर व्यापारियों, कर्मचारियों, किसान यूनियन का भी सहयोग मिला. नगर की राजनीतिक पार्टियों ने भी बंद का समर्थन किया. 


उन्होंने कहा, नैनपुर नगर में सुबह से लेकर शाम के 4:00 बजे तक किसानों के बंद का पूरा असर रहा. सुबह से लेकर शाम तक बजे तक कहीं भी कोई घटना या हिंसक झड़प नहीं हुई. इसके लिए नगर के किसानों, मजदूरों और नागरिकों का भी आभार व्यक्त करते हैं.


अनुराग ठाकुर ने कहा सत्ताधारी पार्टी के लोग एवं सरकार आंख खोल कर देख लें कि पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है. सरकार को किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए. भारत बंद के कार्यक्रम से कुछ लोगों को स्वाभाविक रूप से परेशानी हुई होगी लेकिन एक दिन किसानों के नाम सोच कर भूल जाएं.'


अनुराग ठाकुर ने कहा की, दिल्ली में हमारे किसान भाई 10 महीने से घर छोड़कर सड़कों पर है. लेकिन अंधी और बहरी सरकार को न तो कुछ दिखाई देता है और न ही सुनाई देता है. लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है. सरकार इस भुलावे में ना रहे की नैनपुर एवं आसपास के क्षेत्र का किसान मोन रहेगा. जिस तरह दिल्ली में हमारे किसान भाई आज भी बिल वापसी, तो घर वापसी, की मांग पर पूरी तरह से अडिग है. उसी तरह हम भी नगर में अपने स्तर से आंदोलन करते रहेंगे। हमारी सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए."


                 "अनुराग ठाकुर" "जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ"


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment