BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महावीर मार्ग का शिलापट को पुन: व्यवस्थित किये जाने की मांग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 8, 2021

महावीर मार्ग का शिलापट को पुन: व्यवस्थित किये जाने की मांग




रेवांचल टाईम्स–भगवान महावीर स्वामी के 2600 वें जन्म उत्सव के अवसर पर मप्र शासन द्वारा नगर मुख्यालय के गांधी चौक से मिशन स्कूल के मध्य महावीर मार्ग का दर्जा दिया गया था इस स्मृति को सजोए रखने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार के त्रिविभागीय मंत्री ठा.हरवंश सिंह द्वारा शिलापट लगाया गया था। और इस मार्ग को महावीर मार्ग का दर्जा दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि गत रात्रि में उक्त शिलापट को किसी शरारती तत्व अथवा वाहन चालक द्वारा क्षति पहुंचाई गई है। निश्चित ही यह बात उचित नहीं है और नगर पालिका को समाज के लोगों ने अनुरोध किया है कि उक्त शिलापट को तत्काल ठीक किया जाये। चूंकि यह समाज अहिंसा प्रधान समाज है इसलिए वह संबंधित जनों से अनुरोध करती है कि उक्त घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए उचित पहल करें।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment