रेवांचल टाईम्स - दो महिलाओं समेत तीन आरोपी पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार राजधानी की होटल में 18-19 अगस्त को एक नाबालिग से गैंग रेप के मामले में अशोका गार्डन पुलिस ने मंगलवार सुबह डिंडोरी से एक भाजपा नेता, एक जेडीयू नेता समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिन्हें देर रात तक पुलिस टीम भोपाल लेकर पहुंचेगी, इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार पलवल, हरियाणा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग अपनी परिचित अशोका गार्डन निवासी पारूल के पास 18 अगस्त को आई थी। जोकि अपनी सहेली सीमा और सैफ की मदद से पीड़िता को लेकर एमपी नगर स्थित एक होटल में गई थी। जहां उसके साथ जबरिया तीन लोगों ने एक के बाद एक शारीरिक संबंध बनाए थे। इस मामले में पीड़िता ने अशोका गार्डन थाने में सीमा, पारूल और सैफ समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कर लिया था, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस पीड़िता की निशानदेही पर संबंधित होटल पहुंची, जहां से 18 अगस्त की रात ठहरे तीन व्यक्तियों की जानकारी मिली। जिसमें डिंडोरी जिला भाजपा महामंत्री मनीष नायक, जेडीयू के जिलाध्यक्ष व वकील दिनेश अवधिया और पेट्रोल पंप संचालक अमित सोनी नामक व्यक्ति उस रात होटल में ठहरे थे। जानकारी के आधार पर राजधानी की पुलिस टीम डिंडोरी पहुंची, जहां से मंगलवार सुबह तीनाें व्यक्तियों को हिरासत में लेकर टीम भोपाल के लिए रवाना हो गई। जोकि देर रात तक भोपाल पहुंचेगी।
इनका कहना
इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पीड़िता की निशानदेही पर संबंधित होटल प्रबंधन से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा मुहैया कराएगे दस्तावेजों के आधार पर डिंडोरी से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें लेकर टीम भोपाल लौट रही है।
नागेंद्र सिंह बैस, सीएसपी एमपी नगर

No comments:
Post a Comment