BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हिस्ट्री शीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के बेटे सरताज सहित फरार 13 गुर्गो पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 8, 2021

हिस्ट्री शीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के बेटे सरताज सहित फरार 13 गुर्गो पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित

 




जबलपुर। जिला कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी एवं भय का वातावरण निर्मित करने के आरोप में हिस्ट्री शीटर अब्दुल रज्जाक के बेटे सरताज सहित फरार 13 आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने ईनाम घोषित कर दिया है।

थाना ओमती ने बताया कि अपराध क्रमांक 429/21 धारा 147, 186, 294, 225, 332, 353, 506, 120 बी, 109 भादवि एवं 3(1)ध, 3(2)(व्हीए) एस.सी.एस.टी. के प्रकरण में आरोपी एहफाज उर्फ एफराज, मोह. अब्बास , राजू उर्फ रियाज, मोहमूद, मोह. सज्जाद, कमरूल इबाद, मोह. वसीम, मोह. बिलाल, मोह. तौसीफ, शेखू उर्फ अब्दुल सईद, अब्दुल मजीद, माजिद मूसा, मोह. सरताज फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।

इनकी तलाश है पुलिस को
1-एफराज उर्फ एहफाज पिता अब्दुल रज्जाक निवासी रिपटा नया मोहल्ला ओमती
2-मोह. अब्बास पिता अब्दुल वहीद निवासी रिपटा नया मोहल्ला ओमती
3-राजू उर्फ रियाज पिता अब्दुल वहीद निवासी रिपटा नया मोहल्ला ओमती
4-मेहमूद पिता अब्दुल वहीद निवासी रिपटा नया मोहल्ला ओमती
5-सज्जाद पिता मोह. अब्बास निवासी रिपटा नया मोहल्ला ओमती
6- कमरूल इबाद पिता राजा खान निवासी छोटी ओमती चौक बेलबाग
7- मोह. वसीम पिता मोह. शमीम निवासी नया मोहल्ला ओमती
8- मोह. बिलाल पिता मोह. कलाम निवासी नया मोहल्ला ओमती
9- मोह. तौसीफ पिता मो. नसीर निवासी नया मोहल्ला ओमती
10-शेखू उर्फ अब्दुल सईद पिता अब्दुल हसीब निवासी सरफराज पेंटर का बाडा नया मोहल्ला ओमती
11- अब्दुल मजीद उर्फ करिया पिता अब्दुल वहीद उर्फ बच्चन कबाड़ी निवासी अब्दुल उस्ताज का अखाड़ा नया मोहल्ला ओमती
12-माजिद उर्फ मूसा पिता बाबू खान निवासी नया मोहल्ला थाना ओमती
13-मोह. सरताज पिता अब्दुल रज्जाक निवासी रिपटा नया मोहल्ला ओमती

सूचना देने वाले को मिलेगा 5 हजार का ईनाम

उपरोक्त फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले को 5000-5000/- (पॉच-पॉच हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी है।

No comments:

Post a Comment