रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में खुलेआम हो रहा रेत का अवैध व्यापार खनिज विभाग लगाम लगाने में नाकाम प्राप्त जानकारी के अनुसार मोती नाला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडेला में अवैध रेत का व्यापार खुलेआम चल रहा है जिसे लगाम लगाने में खनिज विभाग नाकाम साबित हो रहा है ट्रैक्टर ट्राली खुलेआम रेत की तेज रफ्तार में आती-जाती नजर आ रही हैं जिससे आए दिन हादसे होते जा रहे हैं ऐसा ही आज कूड़ेला में रेत भरने जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर जिसमे बाइक सवार कन्हैया मांडवे जमगांव (मेढ़ा) और संदीप सोनवानी ग्राम लूरी को गंभीर चोट आई है जिसमें 100 डायल की मदद से अस्पताल लाया गया है।जिसे कन्हैया मांडवे को सिर में गंभीर चोट होने के कारण मंडला रेफर कर दिया गया है। ओर कोको दानी टोला मैं भी बिना रिलेटी के खुलेआम रेत का अवैध व्यापार जोरों से चल रहा है इससे साफ जाहिर होता है कि खनिज विभाग की सांठगांठ से खुलेआम अवैध व्यापार किया जा रहा है जिससे खनिज विभाग लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है


No comments:
Post a Comment