रेवांचल टाईम्स - मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बसे ग्राम बोदरा ग्राम पंचायत देवरबेली के निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का सही तरीके से लाभ नहीं मिल पा रहा है
इस संबंध में ग्राम बोदरा निवासी जंगल सिंह मरावी द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत कराया गया किंतु सरपंच सचिव एवं ठेकेदार की लापरवाही से आज करीब 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी मकान पूर्ण रूप से तैयार नहीं हुआ है और नहीं मकान में दरवाजे लगाए गए हैं जिसके कारण आदिवासी बैगा वर्तमान में दुसरे के मकान में रह कर जीवन व्यतीत कर रहा है इनके द्वारा आगे बताया गया कि सरपंच सचिव एवं ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता हीन सामग्री का उपयोग किया गया है और आज भी मकान अपूर्ण है उनके द्वारा यह भी बताया गया कि विभागीय अधिकारी द्वारा आज दिनांक तक निरीक्षण नहीं किया गया है जिसके कारण सरपंच सचिव एवं ठेकेदार द्वारा मनमानी किया गया बता दें कि शिकायतकर्ता के कोई संतान नहीं और उनकी कोई देखरेख करने वाला नहीं है जिसके कारण उनको भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है पत्रकार द्वारा ग्राम बोदरा में और निरीक्षण किया गया जो प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के हितग्राहियों के मकान पर सीमेंट शीट का उपयोग किया गया है जबकि शासन की मंशा है कि मकान पूर्ण रूप से सलाप से तैयार हो
इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा कलेक्टर महोदय से निष्पक्ष जांच करा कर दोषी अधिकारियों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment