रेवांचल टाईम्स - जिला मुख्यालय से महज 25-30 किलोमीटर दूर मैं रोड से लगा केवलारी विधानसभा के अन्तर्गत आने वाला ग्राम कान्हीवाडा का है । जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बेहद बदहाल है।6 माह के मातृत्व अवकाश में मेडिकल ऑफिसर, ड्रेसर और मेल स्वीपर की भी है कमी केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने दिया जल्द वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन
इलाज के लिए दर-दर भटक रहे लोग,....
दुर्घटना की स्थिति में पुलिस प्रशासन को भी होती है असुविधाआ यहां पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. स्वाति उइके 6 माह के मातृत्व अवकाश में चली गई हैं जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई है। आसपास के लगभग 50 गांव के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी आवश्यक कार्यों के लिए कान्हीवाड़ा मुख्यालय आते हैं। वर्तमान में वायरल फीवर और डेंगू की दस्तक के बीच वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है ऐसे में डॉक्टर की अनुपस्थिति चिंता का सबब बनी हुई है। मरीज परेशान होकर झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर लगा रहे हैं।
इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाडा में लंबे समय से स्वीपर और ड्रेसर के पद रिक्त हैं जिस कारण भी भारी अवस्थाएं व्याप्त हैं ।
सिवनी- मंडला राजकीय राजमार्ग में स्थित थाना मुख्यालय होने के कारण आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की स्थिति में घायलों के इलाज और पोस्टमार्टम के लिए लोगों के अलावा पुलिस प्रशासन को भी भारी मशक्कत का सामना वर्तमान में करना पड़ रहा है।
इस पूरे मामले में केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने शीघ्र-अतिशीघ्र डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ-साथ ड्रेसर और मेल स्वीपर की भी नियुक्ति जल्द करवाने का आश्वासन दिया है।
इनका कहना है-
मैंने सीएमएचओ के संबंध में चर्चा की है और उन्हें पत्र भी लिखा है। जल्द डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।ड्रेसर व मेल स्वीपर की भी नियुक्ति की जल्द कराने प्रयासरत हूं।
राकेश पाल सिंह -विधायक केवलारी
डॉक्टर की अनुपस्थिति में एमएलसी, पोस्टमार्टम और घायलों के इलाज आदि में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया है।
अजय मरकाम- थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा
प्रशासन का तत्काल डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए और यहां व्याप्त तमाम व्यवस्थाओं को दूर करना चाहिए क्षेत्र के गरीब इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
इस्माईल खान -प्रदेश उपाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्य प्रदेश
बिल्कुल यहां व्यवस्थाएं हैं डॉक्टर, ड्रेसर और मेल स्वीपर की कमी है। हमने इस संबंध में अपने विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष चर्चा की है। जल्दी समस्याओं का निराकरण होगा ऐसा आश्वासन हमें प्राप्त हुआ है।
भोलाप्रसाद बरमैया-स्थानीय भाजपा नेता
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment