रेवांचल टाइम्स - लांजी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोलेगांव में एक हादसे में डोरली निवासी योगेश पिता भैयालाल नागफासे उम्र 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया, बताया गया कि योगेश विद्युत पोल स्थानांतरण के कार्य में बतौर मजदूरी काम कर रहा था पोल से नीचे गिरने पर योगेश को गंभीर चोटे आई है, जिसे सिविल अस्पताल लांजी लाकर प्राथमिक उपचार कर बालाघाट रिफर किया गया है। घटना के संबध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार रजेगांव से कुल्पा कारंजा तक मार्ग निर्माण का कार्य संंचालित है इसी मार्ग पर दोबारा से विद्युत पोल स्थानांतरण का कार्य किया जा रहा है जिसमे निविदाकार प्रकाश जैन दमोह के द्वारा पेटी कॉन्ट्रेक्ट में आनंद विश्वकर्मा कटनी को कार्य सौंपा गया है, आनंद विश्वकर्मा के द्वारा उक्त कार्य संपादित किया जा रहा है, इसी कार्य के दौरान 23 सितंबर को बोलेगांव मे पोल सििटंग कार्य शुरू था, जब यह हादसा हुआ तो वंहा कार्य कर रहे मजदूर सुनील देशमुख ग्राम डोरली एवं सुपरवाईजर आसिफ सिद्धकी जिला डिंडोरी ने बताया कि, पोल स्थानांतरित करते वक्त योगेश उपर था, केबल का कार्य कर रहा था, सुरक्षा के दृष्टि से जो सामग्री पहनी जाती है वह योगेश ने नही पहना था जिसके चलते वह पोल से गिर गया, पोल से नीचे गिरने पर मजदूर एवं आसपास के लोगो ने 108 एंबुलेंस को सूचना कि, एंबुलेंस कि सहायता से घायल योगेश को सिविल अस्पताल लांजी लाया गया जंहा उपस्थित डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया जाकर बालाघाट रिफर किया गया है बताया गया कि घायल योगेश की इस हादसे मे कमर कि हड्डी टूट गई है।
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे


No comments:
Post a Comment