BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेल क्रांसिंगों पर बनाये जाये ओवर ब्रिज: तेजबली यातायात को देखते हुए सांसद विधायक से की प्रायवेट बस एसो. ने मांग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 25, 2021

रेल क्रांसिंगों पर बनाये जाये ओवर ब्रिज: तेजबली यातायात को देखते हुए सांसद विधायक से की प्रायवेट बस एसो. ने मांग




रेवांचल टाईम्स–जिला प्रायवेट बस एसो. सिवनी के अध्यक्ष तेजबली सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि सिवनी के विकास के लिए बडी रेल जिला वासियों की लंबे समय से प्रतिक्षित मांग रही है। जिसको लेकर सिवनी बालाघाट सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन एवं विधायक दिनेश राय लगातार प्रयास कर रहे है। इस मांग के पूरे होने से ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही जिले में व्यापार की दृष्ठि से भी विकास होगा।


तेजबली ने कहा है कि रेल लाइन के साथ साथ आने वाले समय में आवागमन और यातायात व्यवस्था के साथ आबादी भी बढ़ेगी। जिसको ध्यान में रखते हुए सिवनी से नागपुर मार्ग एवं छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित रेल्वे क्रांसिंग में ओवर ब्रिज बनाये जाने की महत्ती आवश्यकता है। क्योंकि रेल को इन दोनों क्रासिंग से गुरजने के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को लगभग बीस से तीस मिनिट तक रूकना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में इन दोनो मार्गो का सड़क मार्ग का यातायात प्रभावित होगा। इस समस्या को देखते हुए रेल प्रारंभ होने के पूर्व इन मार्गों पर ओवर ब्रिज बनाना समय की आवश्यकता है। अगर हम इस ओवर ब्रिज को नहीं बनाकर रेल प्रारंभ करेंगे तो समस्या का समाधान बाद में निकालना कठिन होगा। और लोग यही कहेंगे कि आग लगने पर कुआं खोदना हमारे लिए उचित नहीं होगा।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment