रेवांचल टाईम्स–शनिवार को फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन के स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि सतीश दुबे को फार्मासिस्टों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
जिला चिकित्सालय सिवनी मे फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शासकीय फार्मासिस्टों द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे विधायक दिनेश राय मुनमुन के स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि सतीश दुबे सम्मलित हुए थे , जहां दुबे ने फार्मासिस्ट दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट दी ।
इस दौरान शासकीय फार्मासिस्टों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रतिनिधि सतीश दुबे को अपनी मागों के संबंध मे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विधायक दिनेश राय मुनमुन के माध्यम से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर नरेश गिरी गोस्वामी विधायक प्रतिनिधि, लोमेश्वर धकाते , कृष्ण भुवन सिंह सिसोदिया ,अभिषेक राज पचौरी ,अजय गुप्ता, स्वाति शिवहरे , यादवेन्द्र पटेल , कैलाश डहेरिया , योगेन्द्र साहू , जसना डहेरिया , आर. एम श्रीवास्तव , विजय गावंडे आदि फार्मासिस्टों की गरिमामय उपस्थिति रही।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment