रेवांचल टाइम्स - भोले यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 40 साल निवासी बानियगांव ग्राम पंचायत मानिकपुर थाना बम्हनी रात मे लगभग 9 बजे के करीब अपने खेत की रखवाली करने जा रहे थे इनकी पत्नी विमला बाई भी साथ थी जब ये रातु यादव के खेत की पार से होकर गुजर रहे थे तभी भोले को जोरदार करंट लगा जिसे जलता देख उनकी पत्नी जोर जोर से चिल्लाने लगी तब उनकी आवाज सुन ग्रामीणों के द्वारा जाकर उसे तुरंत वहा से निकाल कर लाया गया फ़िर उसे अजनिया प्राथमिक स्वास्थय केंद्र लाया गया जहा मौके पर अंजनिया पुलिस पहुंचकर किसान का बयान नोट किये उसके बाद मंडला जिला चिकित्सालय रिफ़र किया गया ।इस हादसे मे भोले को गंभीर चोट आयी है आधा शरीर झुलस चुका है ।अपने दिये गए बयान मे भोले ने बताया कि गांव के ही लोगों के द्वारा जंगली जानवर को मारने के लिये करंट लगाया गया था जिसकी चपेट मे धोके से भोले आ गया ओर बुरी तरह झुलस गया । परिवार द्वारा उचित न्याय व दोषी को कठोर सजा देने की मांग की जा रही है।
Sunday, September 26, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
बनिया गांव में जंगली जानवर के शिकार के लिए लगाया था करंट, चपेट में आ गया ग्रामीण ... बुरी तरह झुलस गया
बनिया गांव में जंगली जानवर के शिकार के लिए लगाया था करंट, चपेट में आ गया ग्रामीण ... बुरी तरह झुलस गया
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment