BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संस्कारों का ही प्रतिफल है कि व्यापारी सम्मान के लिये आगे आए :-आलोक दुबे शाल श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 7, 2021

संस्कारों का ही प्रतिफल है कि व्यापारी सम्मान के लिये आगे आए :-आलोक दुबे शाल श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान....





रेवांचल टाईम्स–शिक्षक दिवस का दिन उन शिक्षकों को याद करने का दिन है जिनके कारण हम अपना भविष्य का निर्धारण कर सके और इस शाला में फुटकर कपड़ा व्यापारी संघ द्वारा जो अनूठी पहल करते हुए जिले के शिक्षकों का सम्मान किया गया यह सम्मान शिक्षकों के साथ-साथ उन व्यापारियों का भी सम्मान है जो शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव रखते है। इतिहास गवाह है, कि अनेक संतमहंत हुए और उन्होंने सभी क्षेत्रों में अपना विकास अपने गुरू के माध्यम से ही प्रसस्त किया। जब वर्ष भर शिक्षक बच्चों को अध्यापन कराते है तो शिक्षक को भी इस बात की उम्मीद होती है कि उनका विद्यार्थी उनके बतायें गये मार्ग पर चलकर शिक्षकों के प्रतिसम्मान का भाव रखेगा । जिन लोगों ने आज सम्मान किया है उनके पुत्र-पुत्रियां या स्वंय भी इस संस्था में विद्यार्थी रहे है। इस संस्था के संस्कार ही उनके लिये प्रेरक बने है। उक्त उदगार फुटकर कपड़ा विक्रेता संघ द्वारा आयोजित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस हायर सेकेण्डरी शाला में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य प्रेमनारायण वारेष्वा ने आलोक दुबे का श्रीफल शाल एवं साफा पहनाकर सम्मान किया।

इस कार्यक्रम के दौरान पार्षद अभिषेक दुबे ने बताया कि इस शाला में अनेकों बार आने का अवसर मिला, यहा पर समस्त स्टाफ में कुछ नया करने का जज्बा है और यहा पर इनकी लगन और मेहनत को देखते हुए हम लोगो से जो बन सकता है करने का प्रयास करते है।भाजपा नगर अध्यक्ष उत्तर संजय सोनी ने कहा की जहां पर गुरूओ का सम्मान होता है वहा देवता वास करते है और मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम में आने का मौका मिला।

ऋषभ चौरसिया ने कहा यहा पर लगातार छात्रों की संख्या बढ रही है जिसे देखते हुये यहा पर सुविधाओं को भी बढ़ाया जाना चाहिए। पी.डी नाग ने कहा की हमे इस बात की खुशी है कि समाज का एक ऐसा वर्ग शिक्षकों के बारे सम्मान का भाव रखता है और उनके द्वारा प्राप्त कि गई शिक्षाऔर संस्कार को ग्रहण कर सम्मान के भाव व्यक्त कर रहे है ये साधूवाद के पात्र है। राज्यपाल पुरूस्कार प्राप्त शिक्षक श्रीसाबिर खान ने कहा की कबीरदास ने गुरू गोविन्द की महिमा को किताबों में कहा है लेकिन इन फुटकर व्यापारीयों  ने यर्थाथ में साकार कर दिया अगर समाज इनके पद चिन्हों पर चलेगा तो इसके अच्छे परिणाम समाज को देखने का मिलेगें। ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने कहा की लम्बे समय से गुरू का सम्मान शिष्य करते आ रहे है। लेकिन इन व्यापारियों जिस तरह से अपना समय निकालकर यह कार्य किया है उसे शब्दों में व्यक्त नही किया जा सकता । कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. शफी खान ने कहा की पूर्व राष्ट्रपति सर्व पल्ली राधाकृष्णन एक शिक्षक थें और जीवन पर्यंत उन्होनेे शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जिसके कारण पूरा देश उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है।

         इस अवसर पर शाला  के प्राचार्य प्रेमनारायण वारेश्वा ने कहा की शिक्षा जगत हर विभाग का केन्द्र बिन्दु है। और शिक्षकों के पास ऐसी शक्ति है जो समाज को नई दिशा देती है। इन जो कार्य किया है वह कार्य इतिहास के स्वर्ण अक्षरों मे लिखा जाना चाहिए। और समाज को यह संदेश भी जाना चाहिए की  शिक्षा ही समाज का दर्पण है।


विनोद दुबे व रेवांचल टाईम्स परिवार की तरफ से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई।

No comments:

Post a Comment