रेवांचल टाईम्स - शनिवार को भाजपा कार्यालय में सुबह से ही क्षेत्र के पूर्व विधायक जन जन के लाडले नेता पं रमेश दुबे को बधाई देने हेतु कार्यकर्ताओ का तांता लगा रहा। जो देर रात तक सुंदरकांड भजन संध्या के साथ समापन हुआ। सर्वप्रथम श्री दुबे जी ने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर प्रकृति का पूजन किया। उसके पश्चात श्री दुबे ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ के साथ केक काटा एवं सबका मुंह मीठा कराया। जिले एवं क्षेत्र के भाजपा नेताओ, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा श्री दुबे को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओ द्वारा भी भाजपा कार्यालय चौरई पहुंचकर श्री दुबे का पुष्पमालाओ से स्वागत किया व मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही श्री दुबे ने अपने कर कमलों से नगर के गरीबों को वस्त्र वितरण किया। साथ ही सुंदरकांड भजन संध्या उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर प्रियवर सिंह ठाकुर, शैलेंद्र रघुवंशी, वीरपाल इनवाती, राधेश्याम रघुवंशी, सुरेश शर्मा, जितेंद्र चौरे, शरद खंडेलवाल, बिस्सु पटेल, सिरपत नायक, अमित सोनी, कमलेश वर्मा, गोलू नागरे, कामेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, दीपक दुबे, संदीप दुबे, महेंद्र वर्मा, अनिल रघुवंशी, सारंग रघुवंशी, धर्मेंद्र पटेल, मदन राय, प्रदीप रघुवंशी सहित समस्त कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment