Breaking

revanchal times new

सिवनी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हुए स्थानांतरण ...






रेवांचल टाईम्स - धूमा सहित सभी स्वास्थ्य केंद्र में नये स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद.....


सिवनी - स्वास्थ्य विभाग सिवनी के कर्मचारियों के जिला स्तरीय स्थानांतरण कर दिए गए हैं। डॉक्टरों से लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों के जिले में ही अलग-अलग ब्लॉकों में हुए स्थानांतरण से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के आसार नजर जरूर आएंगे। पिछले कई वर्षा से और कहें तो दशकों से पैर पसारे एक ही स्थान में पदस्थ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों के निठल्ले रवैये की वजह से पूरे के पूरे स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। लापरवाह कर्मचारियों की लगातार हो रहीं  शिकायतों और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय प्रशासकीय स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में होने बहुत जरूरी थे।  जिला स्तरीय प्रशासकीय व्यवस्था के तहत स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं जिससे अब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार होने की गुंजाइश है। वही कुछ ऐसे भी कर्मचारियों के स्थानांतरण शिकायती तौर पर किए गए हैं जो केवल नेतागिरी और काम चोरी करते हुए  इमानदारी से  कार्य नहीं कर रहे थे ऐसे स्वास्थ्य कर्मी जो स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी रहते हुए भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में ध्यान ना देते हुए राजनैतिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से परे कार्यों में लगे रहते थे। अब जब प्रशासनिक स्तर से स्थानांतरण प्रशासकीय तौर पर कर दिए गए हैं तो अब वह स्थानांतरण आदेश को रुकवाने संशोधित आदेश करवाने और  इसके अलावा भी स्टे की तैयारी में लगे हुए हैं । स्थानांतरण को लेकर पूरे मामले पर जिले के आला अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों को विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता है कि जब शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रशासकीय तौर पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार हेतु यदि किए गए हैं तो ऐसे कर्मचारियों के स्थानांतरण स्थगित नहीं होनी चाहिए। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के जिस भी केंद्र में वह सेवाएं दे रहे थे उन स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कमी या फिर मिल रही शिकायतों की वजह से या जहां कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं वहां की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से ही प्रशासकीय तौर पर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बरकरार रखने के उद्देश्य जो जिला स्तरीय प्रशासकीय स्थानांतरण स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के किए गए हैं वह बरकरार रहने की विशेष जरूरत है। ऐसे कर्मचारी जो स्थानांतरण के विरोध में आदेश को स्थगित कराने की कोशिश में लगे हुए हैं ऐसे कर्मचारियों पर प्रशासन और जनप्रतिनिधि विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए उक्त स्थानांतरण आदेश का पालन करा कर स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने की विशेष जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new