Breaking

revanchal times new

समूह ने किया बच्चों का स्वागत...




रेवांचल टाइम्स -- 17 महीनों के बाद शासन के निर्देशानुसार माध्यमिक शालाओं को भी पुनः खोला गया।

जहां बच्चों में उत्साह दिखा वहीं नगर के स्वसहायता समूह सहस्त्रबाहु महिला बचत एवम साख समिति नैनपुर के द्वारा शासकीय कस्तूरबा कन्या माध्यमिक शाला, आदर्श माध्यमिक शाला एवम माध्यमिक शाला अतरिया के छात्रों एवम शिक्षक परिवार को मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया एवम छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की गई।।

उक्त कार्यक्रम में समूह अध्यक्ष मति रमा जायसवाल श्रीमती संगीता साहू श्रीमती अजीत कौर एवम विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।     


नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new