BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों के द्वारा भूमि पूजन किया गया और इस बार ओपन झांकी सजाई.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 20, 2021

कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों के द्वारा भूमि पूजन किया गया और इस बार ओपन झांकी सजाई..

 


रेवांचल टाईम्स - भोपाल न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ की संस्था व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आज आने वाली नवरात्रि के पर्व पर सभी व्यपारी द्वारा भूमि पूजन किया गया और इस बार ओपन झांकी सजाई जाएगी एवं कोरोना के प्रोटोकॉल का भी विशेष ध्यान दिया जयेगा,  कोरोना काल में नवरात्र उत्सव का स्वरूप बदला हुआ रहेगा। देश के धार्मिक स्थलों की प्रतिकृति पर बड़ी झांकियां लगती थीं और दर्शन के लिए कतारें होतीं थीं, जो इस बार देखने को नहीं मिलेगी। बड़े स्तर पर झांकियां नहीं लगाई जाएंगी, सिर्फ ओपन पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना की जाएगी। दर्शन के लिए श्रद्धालु भीड़ नहीं लगाएंगे बल्कि एक निश्चित दूरी पर खड़े रहना होगा। इसके साथ ही सुरक्षा के सभी मानकों का पालन कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा नवरात्र उत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी करने के बाद शहर में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई है। कई समितियां आयोजन को लेकर बैठक आदि कर रणनीति तय कर रही है। दूसरी ओर समितियों की यह भी मांग है कि प्रतिमा की जो ऊंचाई शासन ने छह फीट और पंडाला का साइज 10 बाय 10 तय किया है, इसमें संशोधन किया जाए। इस मांग को लेकर कई संगठन लामबंद होने लगे हैं।

No comments:

Post a Comment