BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उड़दस्ते की फर्नीचर मार्ट पर दबिश, 98 नग अवैध सागौन बरामद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 29, 2021

उड़दस्ते की फर्नीचर मार्ट पर दबिश, 98 नग अवैध सागौन बरामद


रेवांचल टाइम्स  -छिंदवाड़ा दक्षिण वनमंडल की लावाघोघरी रेंज अंतर्गत मोहखेड़ में सीसीएफ उड़दस्ते ने कार्रवाई करते हुए फर्नीचर मार्ट से 98 नग अवैध सागौन जब्त की हैं। वन विभाग के आलाधिकारियों को सूचना मिली थी कि मोहखेड़ में लक्ष्‌मण देखमुख के फर्नीचर मार्ट पर सोमवार की रात अवैध सागौन की खेप पहुंची है। सूचना पर उड़नदस्ते को जिला मुख्यालय से सीसीएफ केके सोनी द्वारा मोहखेड़ भेजा गया था। उड़नदस्ते ने फर्नीचर मार्ट पर कार्रवाई करने के लिए एसडीओ सिल्लेवानी से सर्च वारंट लिया था जिसके बाद सर्च वारंट के आधार पर फर्नीचर मार्ट पर दबिश दी गई। इस दौरान तलाशी में अवैध सागौन बरामद हुआ जिसका चिरान हो चुका था। लक्ष्‌मण देशमुख तथा उसके कर्मचारी उस स्थान पर फर्नीचर बनाने का कार्य करते है। इस दौरान इलेक्ट्रानिक मशीनें भी मिली है जिससे सागौन की चिरान की जाती है। जांच के दौरान किसी भी तरह के वैध दस्तावेज फर्नीचर मार्ट में नहीं मिले जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर उड़दस्ते ने लावाघोघरी रेंज का सौंप दिया है। सागौन की कीमत पचास हजार रुपये की बताई जा रही है यह अवैध सागौन कहां से लाया गया था इस सबंध में वन अधिकारी जांच कर रहे है। उड़दस्ते की कार्रवाई में प्रभारी देवेंद्र सोनी तथा स्टॉफ मौजूद था।


- कार्रवाई जारी पर अवैध कटाई पर रोक नहीं


उड़नदस्ता व रेंजों का दल अवैध सागौन पर कार्रवाई तो कर रहा है लेकिन इस दौरान वह सागौन की कटाई पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रहा है। जिसका सबसे बड़ा कारण वन कर्मियों से लेकर आलाधिकारियों का जंगल में रात्रि व दिन में गश्त नहीं करना है। गश्त नहीं होने से तस्कर ग्रामीणों की मदद से आसानी से सागौन की कटाई कराते हैं और बड़ी आसानी से सागौन फर्नीचर मार्ट व निर्माणाधीन मकानों पर पहुंच जाती है। पिछले कई दिनों में सागौन का परिवहन पर कार्रवाई हुई है लेकिन कहीं भी जंगल में सागौन कटाई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।


वर्जन


मोहखेड़ में लक्ष्‌मण देशमुख के फर्नीचर मार्ट पर अधिकारियों के निर्देश पर दबिश दी गई। इस दौरान 98 नग अवैध सागौन मिला है जो कि एक दिन पहले ही पहुंचा था। अधिकारियों द्वारा सर्च वारंट जारी किया गया था जिसके बाद तलाशी ली गई। प्रकरण दर्ज कर लावाघोघरी रेंज को सौंपा गया है।


देवेंद्र सोनी, उप वनक्षेत्रपाल, प्रभारी उड़नदस्ता, छिंदवाड़ा

No comments:

Post a Comment