Breaking

revanchal times new

6 सफाई कर्मियों को काम से बाहर निकाले जाने पर निवास नगर परिषद के समस्त सफाई कर्मियों ने दिया धरना...

 


रेवांचल टाइम्स –  नगर परिषद् निवास के 6 सफाई कर्मियों को काम से बाहर निकाले जाने के बाद  समस्त्त सफाई कर्मी एक जुट होकर नगर परिषद के सामने बने मंगलभवन बिल्डिंग के पास बैठे धरने पर।


सफाई कर्मियों का कहना है की 6 सफाई कर्मी पारिवारिक काम के कारण 6 दिन काम में नहीं आ पाए जिसके बाद उनके वापिस आने के बाद उन्हें काम पर नहीं रखा गया व बाद में काम पर वापिस रखने का आश्वाशन निवास CMO के द्वारा दिया गया व बाद में काम पर रखने से मना कर दिया गया,फिर जिसके बाद कर्मियों को वापस काम पर न रखे जाने के कारण आज मंगलवार को समस्त सफाई कर्मियों को धरना प्रदर्शन मजबूर होकर करना पड़ा व धरने पर बैठे सफाई कर्मियों ने नगर की साफ सफाई बंद कर दी।


धरने पर बैठे सफाई कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया की ,हमारे द्वारा ज़ब निकाले गये 6 सफाई कर्मियों को वापस काम पर रख लिए जाने की बात की तो , उन्हें भी काम से निकले जाने की धमकी दी गई व ज़ब उनकी इस समस्या का कोई भी  निराकरण नहीं हुआ, तो सफाई कर्मियों ने अपना काम छोड़ कर नगर परिषद के सामने धरने पर बैठ गये।


रेवांचल टाइम्स निवास देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post