Breaking

revanchal times new

राम सेना समाज सेवी संगठन एवं व्यापारियों के सहयोग से नैनपुर बंद का कार्यक्रम हुआ सफल, रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन



रेवांचल टाइम्स :- कहने को तो मंडला जिले में दो सांसद विराजमान है जिसमें एक केंद्र सरकार में मंत्री हैं उसके बाद भी नगर की जनता का यह दुर्भाग्य है कि जनता को यात्री ट्रेनों के परिचालन के लिए लंबे अरसे से इंतजार करना पड़ रहा है। ये सांसद केंद्र में सत्तारूढ़ दल के हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद भी जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया रेलमार्ग गुड्स ट्रेन ट्रैक बनकर रह गया है। लम्बे इंतजार के बाद भी इस रेल रूट पर यात्री ट्रेनें नहीं दौड़ रही हैं। रेलवे ने कई शहरों के बीच नई स्पेशल ट्रेनें शुरूकी है। लेकिन, आदिवासी अंचल को जोडऩे वाले सतपुड़ा नैरोगेज के ब्रॉडगेज में बदलने के बाद भी इसका स्थानीय लोगों को फायदा नहीं मिल पाया। उत्तर भारत से दक्षिण के प्रदेशों की दूरी घटाने वाले इस रेलमार्ग पर परियोजना पूरी होने के बाद लगभग एक साल बाद भी दो साप्तहिक यात्री ट्रेन ही चल रही हैं। दो रेल जोन के झमेले में इस मार्ग के जरिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी नहीं बन पा रही।


जबलपुर-गोंदिया के साथ ही नैनपुर-मंडला और बालाघाट-तिरोड़ी तक ब्रॉडगेज बन चुका है। इस रेलमार्ग से जुड़ा कुछ क्षेत्र अभी ऐसा है, जहां यात्री बस की भी बेहतर सुविधा नहीं है। कुछ बसें चल भी रही हैं, तो ग्रामीणों को जबलपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर, रायपुर तक जाने में ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। रेल सुविधा नहीं होने से बस संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जबलपुर से जुड़ा यह रेलवे ट्रैक दक्षिण-पूर्व मध्य रेल के नागपुर मंडल के अधीन है। सूत्रों की मानें, तो दपूमरे के अधिकारी जबलपुर-गोंदिया रेलवे ट्रैक में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। रेलमार्ग से जुड़े संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके कारण ट्रैक से चलाने के लिए दिए गए कुछ ट्रेनों के प्रस्ताव भी रेल कार्यालय तक जाकर अटक गए हैं। रेल मंत्रालय पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे चुका है। दपूमर रेल कोरोना काल में बंद की गई कई पैसेंजर ट्रेन शुरूकर चुका है। लेकिन, गोंदिया-जबलपुर के लिए प्रस्तावित मेमू ट्रेन का एक रैक कई महीने नैनपुर स्टेशन पर शोपीस बनकर खड़ा है।


जिसके लिए आज नगर की राम सेना समाज सेवी संगठन एवं नगर के व्यापारी बंधुओं के सहयोग से नैनपुर बंद का आह्वान किया गया जिसमें नगर के व्यापारी बंधुओं एवं नगर की जनता का भरपूर सहयोग मिला जिससे राम सेना समाज सेवी संगठन का यह बंद का कार्यक्रम सफल रहा।


नैनपुर लोकल ट्रेन मंडला जबलपुर गोंदिया बालाघाट चलाने आज रेल मंडल अधिकारियों के विरोध में जनमाँग को लेकर नगर बंद रखा गया, विगत कुछ दिनों से राम सेना समाज सेवी संगठन द्वारा रेल अधिकारियों से नैनपुर लोकल रेल चालू करने की मांग लगातार की जा रही है किंतु रेल अधिकारियों द्वारा राम सेना समाज सेवी संगठन एवं क्षेत्रवासियों को कहीं कोविड-19 प्रोटोकॉल, कहीं रेल विभाग की अनियमितता के चलते ट्रेनों का परिचालन बंद करके रखा गया है। जबकि मालगाड़ी का परिचालन प्रतिदिन हो रहा है।

आज नैनपुर नगर के समस्त व्यापारी बंधु एवं आम नागरिकों द्वारा रेल अधिकारियों के विरोध में स्थानीय समाज सेवी संगठन श्रीराम सेना के आवाहन पर एक दिवसी नगर बंद किया गया  , जिसमें नगर के समस्त व्यापारी बंधु एवं नागरिकों के जन सहयोग मिला सफल बंद किया गया।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

Post a Comment

Previous Post Next Post