BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाजपा ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान- इन नेताओं को दी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 8, 2021

भाजपा ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान- इन नेताओं को दी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट



भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने 2022 में देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने आज 5 चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों (Election In-Charge) के नाम की घाषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra Pradhan) को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly elections) के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

जबकि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Ministers Anurag Thakur), अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal), सरोज पांडेय (Saroj Pandey), शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje), कैप्टन अभिमन्यु (Captain Abhimanyu), अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर (Annapurna Devi and Vivek Thakur) को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया है।

भाजपा ने उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की इन्हें जिम्मेदारी दी


भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड (Uttarakhand) की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Union Minister Prahlad Joshi) को दी है। पार्टी ने उनके साथ लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया है। पंजाब चुनाव (Punjab elections) के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मणिपुर (Manipur) के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment