BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Skin Care Tips: चेहरे पर लाना है निखार तो Aloe vera Gel का करें इस्तेमाल, जानें फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 17, 2021

Skin Care Tips: चेहरे पर लाना है निखार तो Aloe vera Gel का करें इस्तेमाल, जानें फायदे



अगर आप नेचुरल तरीके से अपने स्किन को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो एलोविरा जेल को आप अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे.

How to Use Aloe Vera Gel: एलोविरा जेल गुणों से भरपूर है और ये हमारी स्किन के लिए बहुत ही फांयदेमंद होती है. वैसे तो एलोविरा जेल से काफी दवाइयां भी बनाईं जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि एलोविरा जेल आपके चेहरे पर निखार लाने का भी काम करता है. इतना ही नहीं एलोविरा जेल हमारी ड्राय स्किन को नमी देने का भी काम करता है. अगर आप नेचुरल तरीके से अपने स्किन को खूबसूरत और साइनी बनाना चाहती है तो एलोविरा जेल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. हम आपको यहां बताएंगे कि एलोविरा जेल अपने चेहरे पर लगाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.


Aloe Vera Gel से चेहरे पर आता है निखार


एलोविरा जेल फेस पर लगाने से ये आपके चेहरे की स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है. इसके लिए आप रोज रात को आपने चेहरे को फेस वॉस से धोएं और उसके बाद अपने फेस पर एलोविरा जेल लगाकर हल्की सी मसाज करें. इसके बाद आप पूरी रात इसको छोड़ दे. अगली सुबह चेहरा पानी से धो लें. ऐसा करने से कुछ दिनों में ही निखार दिखने लगेगा.


Aloe Vera Gel से मुहांसों से मिलता है छुटकारा-


एलोविरा जेल में एंटी और बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो ब्रेकआउट्स और मुहांसों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है. इसके लिए रात में सोने से पहले एलोविरा जेल अपने चेहरे पर लगाएं.


Aloe Vera Gel से डार्क सर्कल से निजात मिलता है


एलोविरा जेल रोज रात चेहरे पर लगाने से ये आपकी आंखों के आसपास के डार्क सर्कल्स को लाइट कर देता है और आपकी आंखों की पफीनेस भी कम करता है.


Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

No comments:

Post a Comment