BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एसिड अटैक में चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका की मर्जी से प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम.... वजह उड़ा देगी आपके होश! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 21, 2021

एसिड अटैक में चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका की मर्जी से प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम.... वजह उड़ा देगी आपके होश!



 बिहार के नालंदा में लड़की पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। युवती के चेहरे पर एसिड फेंकने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही था। हैरानी की बात यह है कि प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।  पुलिस ने प्रेमी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नालंदा सदर के डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एसिड अटैक केस में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के बाद से रोज नई-नई बातें सामने आ रही थीं। कभी पीड़िता मीटर रीडर पर एसिड फेंकने का आरोप लगा रही थी तो कभी पीड़िता की बहन अज्ञात युवक पर शक जता रही थी, लेकिन पुलिस तफ्तीश में पता चला कि युवती के प्रेमी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। प्रेमी की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है जो सोहसराय थाना क्षेत्र के  श्रृंगार हॉट कॉलोनी का रहने वाला है। 

शादी करने के लिए फेंकवाया एसिड

पूछताछ के दौरान साजन ने बताया कि पिछले 7 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन शादी से इंकार कर रहे थे, जिसके बाद मैंने और पीड़िता ने फैसला किया कि यदि एसिड से शरीर के कुछ हिस्सा को जला दिया जाए तो कोई दूसरा लड़का शादी नहीं करेगा और दोनों के परिजन तैयार हो जाएंगे और हम दोनों की शादी हो जाएगी। इसलिए 18 अगस्त को साजन ने अपने तीन भाई समेत 4 युवकों को पटना के आलमगज से बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। 




No comments:

Post a Comment