BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम सभा अपनी संवैधानिक शक्ति को समझे:- विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 21, 2021

ग्राम सभा अपनी संवैधानिक शक्ति को समझे:- विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले

 




 रेवांचल टाइम्स  - सिंगारपुर 20 अगस्त 2021दिन शुक्रवार को ग्राम चुभावल (सुअरझर) विकास खंड मोहगाँव, मंडला में जनप्रतिनिधि एवं समुदाय के बीच जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन नर्मदा घाटी नव निर्माण समिति की ओर से किया गया।

 ग्राम पंचायत चुभावल के भूतपूर्व सरपंच वयोवृद्ध धरम सिंह परते की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम सुअरझर के मुन्ना लाल बरकङे ने बात रखते हुए कहा कि अपात्र मालगुजार चौकसे को खाद्यान्न मिल रहा है परन्तु बहुत से पात्र व्यक्ति को राशन नहीं मिल रहा है। जबकि ग्राम सभा ने राशन कार्ड निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया है। ग्राम पंचायत चुभावल सचिव ने कहा कि अगले सप्ताह इस सबंध में कार्यवाही हेतु सबंधित अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। उपस्थित लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायत चुभावल के पोषक ग्राम बांझडीह, धमनपानी, सुअरझर और वन ग्राम दलदला के एक भी ग्रामवासियो को आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस सबंध में ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि तकनीकी कारणों से इस पंचायत के लोगों का नाम साईट में अपलोड नहीं हो पाया है।धमनपानी के लोगों ने बताया कि सामुदायिक वन अधिकार का दावा ग्राम सभा द्वारा उपखंड समिति को भेज दिया गया है परन्तु इसका निराकरण नहीं हो रहा है। इस सबंध में सचिव ने बताया कि धमनपानी मंडला जिले में है जबकि ग्राम वासियों का निस्तारी जंगल डिंडोरी जिले में होने से निस्तार अधिकार पत्र देने में दिक्कत आ रही है। गांव के लोगों ने विधायक को बताया कि राजस्व भूमि पर विगत चालीस सालों से कब्जा कर खेती कर रहे हैं। उक्त भूमि का अधिकार पत्र दिलाया जाए। जिससे उक्त भूमि के विकास हेतु शासकीय योजना का लाभ मिल सके। वही बसनिया बांध से प्रभावित गाँव धमनपानी एवं चुभावल के लोगों ने मांग रखी कि बसनिया बांध को निरस्त कराया जाए। वही पेयजल, सिंचाई, थ्रिफेज बिजली सहित अन्य मूलभूत समस्याओं की मांग भी रखी गई।

     विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले ने स्वर्गीय राजीव गाँधी जयंती दिवस को स्मरण करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के माध्यम से सत्ता का विकेन्द्रीकरण राजीव गांधी का सपना था। ग्राम सभा एक संवैधानिक संस्था है। इसलिए ग्राम सभा अपने अधिकार और दायित्व को समझकर व्यवस्था का संचालन करें। चर्चा में आए विभिन्न समस्याओ पर प्रकाश डालते हुए आपने कहा कि सबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान का प्रयास करेंगे।विधायक ने कहा कि आप अपनी समस्याओ को लेकर कभी भी मेरे पास आ सकते हैं।आपका जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरा काम और दायित्व भी है। आपने कहा कि मैं बडी बांध की जगह स्टाप डेम बनाकर लिफ्ट सिंचाई व्यवस्था बनाने का पक्षधर हूं। उपस्थित जन समुदाय से कोरोना टीका लगाने की अपील भी विधायक महोदय ने किया। कार्यक्रम पश्चात विकलांग, असहाय एवं विधवा महिलाओ को खाद्य सामग्री के 26 किट वितरण किया गया। कार्यक्रम में राधेशाह मरावी, नफ़ीस मलिक, किशोर अग्रवाल, हसीब खान, इमरान खान, मानिक परते, सेवक राम उइके, प्रेम सिंह धुर्व, फग्गन सिंह मरावी, जयपाल सिंह मार्को , वसीम अहमद, गुलाब झारिया, हजारी लाल झारिया, राज कुमार सिन्हा सहित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, सचिव ,व अन्य ग्रामों के नागरिक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शारदा यादव द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment