BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तिरंगा यात्रा पर जुलूस में पेट्रोल की मची लूट, फ्री में पेट्रोल पाने आपस में ही भिड़ गए बीजेपी कार्यकर्ता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 16, 2021

तिरंगा यात्रा पर जुलूस में पेट्रोल की मची लूट, फ्री में पेट्रोल पाने आपस में ही भिड़ गए बीजेपी कार्यकर्ता



उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक संजय कुमार गुप्ता की तिरंगा यात्रा में पेट्रोल से भरी बोतल लूटने के लिए भगदड़ मच गई. हालात कुछ इस कदर बेकाबू हुए कि बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और नौबत मारपीट तक पहुंच गई. मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी स्थित किड्जी स्कूल कैम्पस का है. बताया जाता है कि तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता ने फ्री में पेट्रोल देने की घोषणा की थी. जब लोग अपने-अपने बाइको से तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे तो जान हथेली पर रखकर पेट्रोल से भरी बोतल लूटते हुए नजर आए, जबकि हजारों की इस भीड़ में आग की इक छोटी सी चिंगारी भारी तबाही मचा सकती थी.कौशांबी में चायल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था. बीजेपी विधायक ने जनपद वासियों से बड़ी तादाद में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आवाहन भी किया था. तिरंगा यात्रा की शुरुआत भरवारी के किड्जी स्कूल कैम्पस से हुई है.

तिरंगा यात्रा करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर देर शाम सरांय अकिल कस्बे में पहुंची. विधायक के इस तिरंगा यात्रा में लापरवाही की भयावह वीडियो सामने आया है, उसमें आग की इक छोटी सी चिंगारी सैकड़ो लोगो की जिंदगियां खत्म कर सकती थी. बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए फ्री में पेट्रोल दिए जाने की व्यवस्था की थी. इसके लिए हजारों बोतलों में पेट्रोल भरकर पहले से ही खुले आसमान के नीचे स्कूल कैम्पस में रखा गया था. तिरंगा यात्रा के शुरुआत में पेट्रोल से भरी बोतल लूटने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं में भगदड़ सी मच गई.


No comments:

Post a Comment