BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चालान से नहीं, यमराज से डरिए: एक बाइक पर बैठे 7 लोगों.....पुलिसवाले ने भी जोड़ लिए हाथ...पढ़े पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 16, 2021

चालान से नहीं, यमराज से डरिए: एक बाइक पर बैठे 7 लोगों.....पुलिसवाले ने भी जोड़ लिए हाथ...पढ़े पूरी खबर



पूर्वी चंपारण (बिहार): क्या आप कभी कल्पना कर सकते हैं कि जितने लोग आपकी कार में नहीं आ सकते है, उतने लोग बाइक पर सवार सकते हैं? यकीनन आपका उत्तर भी ना में होगा। लेकिन हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखा रहे हैं जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और कहेंगे कि भारत जैसे देश में सबकुछ मुमकिन है। दरअसल बिहार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो हैरान करने वाली है जिसमें एक ही बाइक पर सात लोग बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

क्या है मामला

वायरल हो रही फोटो में एक बाइक में सात लोग नजर आ रहे हैं (एक पुरुष, एक महिला और पांच बच्चे)। ये सभी एक ही परिवार के हैं। इतना ही नहीं इन लोगों के पास समान भी था। जैसे ही पुलिसकर्मी ने बाइक सवार लोगों को देखा तो उसने बाइक सवार को रोका और तुरंत हाथ जोड़ लिए। पुलिसकर्मी ने बाइक सवार को फटकार लगाई और सड़क नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उसी दौरान चौक पर खड़े किसी युवक ने उनकी तस्वीर मोबाइल से खींचकर वायरल कर दिया।

बाइक में सवार थे ये लोग
बाइक में जो सात लोग सवार थे उनमें बाइक के आगे वाले हिस्से पर तीन बच्चे बैठे थे। इसके बाद इन बच्चों के पिता और फिर एक बच्चा। इसके बाद सबसे पीछे मां और उनकी गोद में एक छोटा मासूम सा बच्चा बैठा था। तस्वीर बिहार के पूर्वी चंपारण में आने वाले ढाका की है। तस्वीर के सामने आते ही लोग जमकर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और चटखारे ले रहे हैं।

No comments:

Post a Comment